पेनकार्ड की अनिवार्यता पर सर्राफा बाजार बंद रहा
डूंगरपुर। एसडीएम को ज्ञापन सौपतें सर्राफा व्यापारी। शहर में आधे दिन के लिए बंद रहा सर्राफा मार्केट। सागवाड़ा. पुराना बस स्टेड़ के पास बंद पड़ी सर्राफा दुकानें। इस दाैरान देहात से खरीदारी करने आए कई लोग खाली हाथ लौटे।
भासकर संवाददाता |डूंगरपुर
भारतसरकार की ओर से 1 जनवरी से 2 लाख से ज्यादा के जेवरात खरीदने और बेचने पर पेनकार्ड मांगने की अनिवार्यता को लेकर सर्राफा व्यापारियों ने विरोध जताया है। व्यापारियों ने आधे दिन के लिए अपनी दुकानें बंद रखी और प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
सर्राफा संघ के आह्वान पर बुधवार को शहर के सभी सर्राफा व्यापारियों ने सुबह से अपनी दुकानें नहीं खोली।
सर्राफा व्यापारियों ने पेन कार्ड अनिवार्यता का विरोध किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्री पर पहुंचे। जहां पर भी प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष अनिल दावड़ा, उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीमाल, महामंत्री विमल सोनी, प्रदेश सदस्य नारायण श्रीमाल, सागवाड़ा अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, साबला अध्यक्ष गणेश जैन, आसपुर अध्यक्ष नटवरलाल जडिया, सीमलवाड़ा अध्यक्ष राजेंद्र पंचाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
सर्राफा व्यापारियों ने पेनकार्ड की अनिवार्यता के कारण परेशानी बताते हुए कहा कई लोगों के पास पेनकार्ड नहीं होता है। ऐसी स्थिति में सर्राफा और सोनी लोगों के व्यवसाय पर असर पड़ता है। उन्हाेने इसे ज्वेलरी और सोनी व्यवसाय के लिए अव्यवहारित का बताया है। डूंगरपुर सहित सागवाड़ा, साबला, आसपुर, सीमलवाड़ा के व्यापारियों ने इस नए कानून को तुरंत वापस लेकर राहत देने की मांग की है।
सागवाड़ामें भी रहा असर
सागवाड़ा.पेनकार्डअनिवार्यता के विरोध में नगर के सर्राफा व्यापारी बुधवार को व्यवसाय बंद रख कर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहे। व्यापारियों ने दिन भर अपनी दुकानें बंद रखी। जिससे सोने-चांदी की खरीद करने यहां पहुंचे गांवों से आने वाले ग्राहकों को काफी असुविधा हुई।