पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागवाड़ा में जैन संतों का मंगल प्रवेश कल

सागवाड़ा में जैन संतों का मंगल प्रवेश कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। दिगंबरजैनाचार्य रयणसागर महाराज और उपाध्याय उदारसागर महाराज ससंघ का शुक्रवार सुबह में नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। समाज सेठ दिलीप नोगमिया ने बताया कि आचार्य संघ गुरुवार को पाड़वा से विहार कर शाम को बस स्टैंड के पास स्थित कुलदीप गांधी के प्रतिष्ठान पर रात्रि ठहराव करेंगे। जहां श्रावकों द्वारा संसघ की आरती उतारी जाएगी।

ट्रस्टी अश्विन बोबड़ा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह में स्थानीय पाश्र्वनाथ चौक से बैंड बाजों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा के पेट्रोल पंप पहुंचने पर समाजजनों द्वारा आचार्य एवं उपाध्याय संसघ का पाद प्रक्षालन, पुष्प वृष्टि एवं अघ्र्य समर्पित कर आगवानी की जाएगी। शोभायात्रा के गोल चौराहा, बैंक तिराहा मांडवी चौक होते हुए जूना मंदिर पहुंचने पर संतों द्वारा जिनालय में भगवान के दर्शन के बाद शोभायात्रा दिगंबर जैन बोर्डिंग पहुंच कर धर्म सभा में तब्दिल होगी।

जहां मंगलाचरण, दीप प्रज्जवलन एवं पाद प्रक्षालन के बाद आचार्य रयणसागर महाराज और उपाध्याय उदारसागर महाराज का आशीर्वचन का होगा।

उदारसागरजी

रयणसागरजी

खबरें और भी हैं...