पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंचों ने कहा उनकी जमीन ले रही है नगर परिषद, उनको पट्टा देने का अधिकार भी नहीं

सरपंचों ने कहा-उनकी जमीन ले रही है नगर परिषद, उनको पट्टा देने का अधिकार भी नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति डूंगरपुर की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक में सरपंचों ने जमकर हंगामा किया। सरपंचों ने कहा कि नगर परिषद के पेराफेरी में आने वाले गांवों में परिषद उनकी जमीन ले रही है, लेकिन उनकों जमीन पर काबिज लोगो को पट्टा देने का अधिकार भी नहीं है। ऐसे में लोग अपने छोटे-मोटे काम के लिए भी भटक रहे है। गांव में छोटा सा मकान बनाना हो या दुकान। उसकी स्वीकृति देने का अधिकारी भी पंचायत को नहीं है, नगर परिषद कहती है उनके पेराफेरी का गांव है, जबकि वह पंचायत के अधिन गांव है। नगर परिषद के पेराफैरी क्षेत्र में बिलड़ी, गोकुलपुरा, कुशालगरी, पातापुर, मालपुर गांव आते है।

पेराफैरी में आने वाली गोकुलपुरा सरपंच प्रकाश कटारा ने कहा कि लोग उनके पास शिकायत लेकर आते है कि उनके मकान बनाने की स्वीकृति चाहिए, लेकिन पेराफेरी होने के कारण वे नहीं दे सकते। पेराफैरी का यह कानून 1988 का है, लेकिन गोकुलपुरा को दो साल पहले ही पंचायत बनाया है। अगर गोकुलपुरा को पेराफैरी में ही लेना था, तो नई पंचायत बनाने की जरूरत ही नहीं थी। इसी तरह के हालात शहर के पास की पंचायत बिलड़ी सरपंच बद्रीलाल ने भी बताएं।

कुशालमगरी और बिलड़ी गांव के कई लोग जिस जमीन पर काबिज है, उनका पट्टा देने का अधिकार भी उनके पास नहीं है। सरपंचों ने कहा कि नगर परिषद पेराफेरी के गांवों में जमीन का सर्वे करवाकर बिलानाम और खाली जमीन को कब्जे में ले रही है। इससे कई लोग परेशान हो रहे है। बैठक की अध्यक्ष प्रधान लक्ष्मण कोटेड ने की। पूर्व जिला प्रमुख जिपंस भगवतीलाल रोत, जिपंस बालकृष्ण परमार, बीडीओ बालकृष्ण कोटेड, उपप्रधान सुरेश कलासुआ, बीईओ विक्रमसिंह अहाड़ा मंचासिन थे।

गेपसागर के नाले बंद हो रहे और पहाडि़यां काटी जा रही है

पंससराजेंद्र गमेती ने कहा कि सागवाड़ा रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास से तीजवड़ तक गेपसागर झील के जलआवक नालों को मिट्टी डालकर पाटा जा रहा है। कई जगह नालों को ब्लॉक कर दिया है, तो निर्माण कार्य भी चल रहे है। बिलड़ी के पास पहाडियों की अंधाधून कटाई चल रही है। रोजाना इस रोड से कई अधिकारी जा रहे है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह मुद्दे भी उठे

{पंससउमेश ने कहा कि पालवड़ा में सिंचाई विभाग के एनिकट का भराव करके वहां पर प्लॉट काटे जा रहे है। इसके लिए कई बार शिकायतें की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पालवड़ा से बारो का शेर तक 7 किमी की पहाडी को चारगाह के लिए कई बार आवेदन किए लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है।

{सरपंचबाबूलाल ने कहा कि बिजली कनेक्शन के नाम पर पहले उपभोक्ताओं से 1150 रुपए लेकर रसीद दी गई। अब ठेकेदार कनेक्शन से पहले 3 से 5 हजार रुपए तक की डिमांड कर रहे है। सरपंच प्रकाश कटारा ने बिजली के बिल ज्यादा आने की बात कही। एईएन योगेश पंचाल ने कहा कि वसूली का मामला है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

{बिलड़ीसरपंच बद्रीलाल ने कहा कि उनके गांव में पीएचईडी के 4 हैंडपंप स्वीकृत थे, लेकिन सिर्फ दो हैंडपंप भी खोदे गए है। 2 हैंडपंप अब तक नहीं खोदे गए है। जो हैंडपंप खोदे है उनके 4 महीने बाद भी लॉरिंग नहीं लगी है। सरपंच प्रकाश ने कहा कि खराब हैंडपंप को ठीक करने के लिए सालभर में सिर्फ 2 ही पाइप मिले। इससे हैंडपंप भी ठीक नहीं हो सका। जेईएन प्रितेश जैन ने जांच करवाने की बात कही।

{बैठकमें कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, रसद विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी योजनाओं की जानकारी दी।

{बैठकमें कई विभागों के अधिकारी नहीं आकर उनके प्रतिनिधियों को भेजा गया था। इसे लेकर सरपंच जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश जताया और कहा कि कई बार तो अधिकारी आते ही नहीं है। लेकिन आते है तो हर बार बदल-बदल कर आते है। इससे बैठक में उठने वाली समस्याओं का समाधान नहीं होता है।

साधारण सभा को संबोधित करते पूर्व जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत अन्य।

पंचायत समिति की साधारण सभा में मौजूद जनप्रतिनिधि अधिकारी।

खबरें और भी हैं...