पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता परीक्षा में अव्वल रहे छात्रों को नवाजा

स्वच्छता परीक्षा में अव्वल रहे छात्रों को नवाजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयबालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पाड़वा में पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार को हुआ। जिसमें सरपंच लक्ष्मीदेवी पारगी, उपसरपंच पवन जैन, शिक्षाविद् तेजपाल पाटीदार सहित एसएमसी सदस्य बतौर अतिथि मौजूद थे।

संस्थाप्रधान तुलसीराम ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। जिसके बाद स्वच्छ भारत मिशन में स्वास्थ्य और स्वच्छता की परीक्षा में अव्वल रहे विनायक खटीक और खुशबू पाटीदार को अतिथियों द्वारा नवाजा गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने की शपथ भी दिलाई। संचालन प्रभारी अध्यापिका अर्चना जैन ने किया। आभार रेखा जैन ने जताया।

डूंगरपुरपब्लिकस्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 500 बच्चों ने स्वच्छ-स्वस्थ डूंगरपुर की शपथ ली। बच्चों ने शहर को हराभरा बनाने के लिए पेड़ो-पौधे लगाने का संकल्प लिया। संस्था प्रधान जेएस फौजदार ने स्वच्छता अभियान में बच्चों के सहयोग पर जोर दिया। संचालन कौशिक द्धिवेदी राजेश जैन ने किया।

बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

डूंगरपुर.राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय वांदरवेड़ में कांतिलाल पाटीदारकी अध्यक्षता गजेंद्र बामणिया के सानिध्य में बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भरत कुमार शाम थे। बीट प्रभारी मंजुला शर्मा और नारायण बुनकर ने बच्चों को बताया कि कम आयु के बच्चों को टू-फॉर व्हीलर गाडिय़ा नहीं चलानी चाहिए।

सीमलवाड़ा. राप्राविरामसौर बासिया में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन डी वार्मिंग डे के तहत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अव्वल रहे विद्यार्थियों को सरपंच सत्यपाल रोत, उप सरपंच भगवती लाल बंजारा, वार्ड पंच प्रकाश यादव, एसएमसी अध्यक्ष रामलाल पारगी सहित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

राउप्रावि टामटिया में भी हुआ सम्मान समारोह

सागवाड़ा.राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल टामटिया में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि टामटिया पंचायत समिति सदस्य अध्यक्ष गलाल पाटीदार थे। प्रतिभा सुथार सुरेश पंड्या ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों द्वारा बर्ड फेयर एवं गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हुए चित्रकला सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं डीवार्मिंग की गोलियां भी बांटी गई।

सागवाड़ा. कार्यक्रम में बालिका को पुरस्कृत करते अतिथि।

सागवाड़ा. खंडकार्यालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिशु स्वास्थ्य दिवस एवं नेशनल डीवार्मिंग डे पर गोवाड़ी में कार्यक्रम हुआ। जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनिता कटारा ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा पिला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिशु स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बीसीएमएचओ डॉ. पंकज खांट ने ग्रामीणों को कृमि संक्रमण के कारण उपचार और शिशु स्वास्थ्य के बारे में जरूरी जानकारी दी। इधर, आंगनबाड़ी केंद्र पावर हाऊस में पार्षद विजय डामोर द्वारा 1 से 6 वर्ष की उम्र के बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा पिलाई गई।

सीमलवाड़ा। अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते सरपंच रोत।

खबरें और भी हैं...