पंचायत स्तर पर सीनियर स्कूल खुलेंगे
राज्यमें डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करने के लिए सरकार ने तीन ग्राम पंचायत में से एक में साइंस स्कूल खोलने और प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीनियर स्कूल खोलने के प्रस्ताव मंगवाए हैं। एकीकरण की प्रक्रिया पूरे राज्य में लागू करने के बाद अब राज्य सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सीनियर स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी कर सीनियर स्कूल के प्रस्ताव मांगे है।
राज्य सरकार की मंशा अनुसार पूरे राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक सीनियर स्कूल खोली जाए। इसके साथ ही तीन ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक साइंस सीनियर स्कूल खोली जाएगी। जिससे अब प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। इसके बाद जिले में साइंस, कला और कामर्स वर्ग सीनियर स्कूल हो जाएगे।
डूंगरपुर की स्थिति
डूंगरपुरपंचायत समिति में 36 ग्राम पंचायत में 12 सीनियर स्कूलें है। नए प्रस्ताव में कला वर्ग के 11 तथा विज्ञान के 12 नए स्कूल खुलेंगे।
शिक्षकों की होगी भर्ती
एकीकरणके बाद समानीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सीनियर स्कूल खोली जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद स्कूलवार रिक्त पदों की आंकडे प्राप्त कर नए पदों की भर्ती शुरू होगी। यह सारी प्रक्रिया अगले शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले हो जाएगी। जिससे अगले सत्र में विधिवत सीनियर स्कूल चलाई जाएंगी। वहीं, जिले इन स्कूलों के खुलने और शिक्षकों की भर्तियां होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए सुविधा होगी। जो वर्तमान में बच्चों को पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
^प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सीनियर स्कूल खोलने तथा तीन ग्राम पंचायत पर साइंस वर्ग की स्कूल खोलने के प्रस्ताव तैयार कर भेजे जा रहे हैं। जल्द ही इन प्रस्तावों पर काम शुरू होगा। \\\'\\\' -हरिप्रकाशडिंडोर, जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक डूंगरपुर
सीमलवाड़ा की स्थिति
सीमलवाड़ापंचायत समिति में 56 ग्राम पंचायत में से 19 सीनियर स्कूलें है। नए प्रस्ताव में कला वर्ग की 19 तथा विज्ञान की 20 स्कूलें खुलेंगी।
145 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होंगे सीनियर स्कूल
विभागके नए आदेश में ऐसी ग्राम पंचायत जहां पर निजी तथा सरकारी सीनियर स्कूल नहीं है। ऐसे ग्राम पंचायतों में चल रही माध्यमिक स्कूलों, नामांकन की