क्षत्रीय युवा शक्ति संगठन की बैठक
सागवाड़ा। गलियाकोटचौखले के क्षत्रिय युवा शक्ति संगठन की बैठक सोमवार को पारडा माताजी के रावले में हुई। शिवनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज में व्याप्त बुराइयों पर विचार किया गया। लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान पाडला माताजी इकाई का गठन किया। इसमें तारेन्द्र पाल सिंह को अध्यक्ष मनोनित किया गया। संगठन की अगली बैठक ऊबली में होगी। इस अवसर पर गंभीर सिंह, मनोहर सिंह, प्रहलाद सिंह, दुर्गानारायण, चंद्रवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह मौजूद थे।