जल स्वावलंबन अभियान की मॉनिटरिंग के लिए 18 नोडल अधिकारी नियुक्त
डूंगरपुर। मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार डूंगरपुर उपखंड में 8, सागवाड़ा में 7 तथा साबला ब्लॉक में 3 नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
डूंगरपुर एसडीओ निकया गोहाएन ने बताया कि अभियान के तहत चयनित ग्राम पंचायत देवलखास के लिए डूंगरपुर बीईईओ विक्रमसिंह चौहान, पाल गामड़ी के लिए जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता महेश कुमार चौबीसा, पालदेवल के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी संतोष अरबट, पालवड़ा भुवाली के लिए पीएचईडी के एईएन राजकुमार कटारा, रोहनवाड़ा कंडूला के लिए सीडीपीओ संगीता शंकर, मांडवा के लिए पीडब्ल्यूडी के एईएन हरीश पंड्या, लोलकपुर के लिए दोवड़ा बीईईओ रमेशचंद्र जोशी तथा हिराता के लिए कृषि अधिकारी प्रीतेश पंड्या को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार सागवाड़ा एसडीओ दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत चीतरी और गड़ाजसराजपुर के लिए विकास अधिकारी सुनील शाह, बाबा की बार के लिए वनपाल करणसिंह गुजर, रातड़िया नादिया के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मसिंह, कसारिया गरियाता के लिए सहायक कृषि अधिकारी डायालाल पाटीदार को नोडल अधिकारी लगाया है। साबला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तालौरा पिंडावल के लिए बीईईओ तेजसिंह चुंडावत, बोड़ीगामा छोटा माल के लिए एईएन हेमंत सोमपुरा तथा साबला के लिए विकास अधिकारी महेशचंद्र अहारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।