पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया

विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय नंदौड़ में मंगलवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से यहां पहुंची इंटर्नशिप की छात्रा प्रीति गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वस्थ मन-स्वस्थ शरीर के उपाय बताते हुए योगाभ्यास कराया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने से सफलता मिलती है।

वहीं, नकारात्मक सोच हतोत्साहित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रबल इच्छा शक्ति से निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए मनोयोग से अग्रसर होने की बात कही। इसके साथ ही देव संस्कृति विश्वविद्यालय के बारे में भी बताया। इससे पूर्व संस्था प्रधान नानूराम बुनकर ने स्वागत किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के विष्णु एकोत, आजाद पंछी, लालशंकर अहारी, भूपेंद्र कटारा सहित विद्यालय स्टाफ विद्यार्थी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...