पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारी का बैग पार करने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग

व्यापारी का बैग पार करने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुरमार्ग पर कटारा पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम को एक व्यापारी से बोलेरो में सवार होकर आए बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। इसको लेकर मंगलवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सागवाड़ा थाने के सीआई से मुलाकात कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की।

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, किराणा एसोसिएशन के प्रदीप भूता, भरत भट्ट सहित व्यापारियों ने सीआई गोविंदसिंह राजपुरोहित से भेंट कर नगर क्षेत्र में हो रही इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की। साथ ही कुआं निवासी हाल पेट्रोल पंप के पास जैन ट्रेडिंग के मालिक राजेश कुमार पुत्र सुखलाल जैन के साथ हुई घटना का हवाला देते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की।

गौरतलब है कि सोमवार रात करीब 8 बजे राजेश अपनी दुकान बंद कर प|ी के साथ पास ही स्थित अपने घर पर पहुंचा ही था कि पीछे से बोलेरो में आए 4 बदमाश हाथापाई करते हुए उसके हाथों से रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए थे। बैग में करीब तीन लाख पचास हजार रुपए बही खाते रखे हुए थे।

सागवाड़ा. सीआई से भेंट कर वारदात के बारे में चर्चा करते नगर के व्यापारी।

खबरें और भी हैं...