निखिल सोमपुरा बने एडिशनल पीपी
सागवाड़ा। एडवोकेटनिखिल सोमपुरा को राज्य सरकार ने अपर जिला एवं सेशन न्यायालय का प्रथम अतिरिक्त लोक अभियोजक नियुक्त किया है। राज्य सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग के विशिष्ट शासन सचिव (विधि) ने इस संबंध में आदेश जारी किए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक दोसी सहित वकीलों ने बताया कि इससे न्यायिक कार्यों को गति मिलेगी।
निखिल सोमपुरा