विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
सागवाड़ा। स्व.भीखा भाई भील राजकीय वरिष्ठ संस्कृत विद्यालय, पुनर्वास कॉलोनी में मंगलवार को पुलिस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।
पुलिस विभाग के जितेंद्र सिंह शक्तावत ने दुर्घटना से बचाव के लिए सड़क सुरक्षा के नियम हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताया। संस्थाप्रधान गजेंद्र बामणिया ने आभार जताया।