- Hindi News
- आदिवासी समाज, शिक्षा उन्नयन विकास समिति की बैठक
आदिवासी समाज, शिक्षा उन्नयन विकास समिति की बैठक
सागवाड़ा| आदिवासीसमाज सुधार और शिक्षा उन्नयन विकास समिति की बैठक रविवार को सामाजिक छात्रावास भवन खड़गदा में हुई। मबैठक के मुख्य अतिथि धुलेश्वर डेंडोर थे। विशिष्ठ अतिथि सेंगा डेंडोर थे। बैठक के प्रारंभ में गुरू गोविंद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में शिक्षा और सामूहिक विवाह के आयोजन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में सामाजिक कुरीतियों के निराकरण, सामूहिक विवाह, नशा मुक्ति निवारण सहित समाज सुधार को लेकर चर्चा की गई। शांतिलाल पारगी, अर्जुन भगोरा, नाथू बामणिया ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर देवजी रोत, कालिदास बामणिया, डायालाल अंगरी, सेंगा सियालदरी, कचरू डामोर, धनराज डामोर, अरजी रोत मौजूद थे।