- Hindi News
- कविता पाठ कर बच्चों ने मनाया हिन्दी दिवस
कविता पाठ कर बच्चों ने मनाया हिन्दी दिवस
रामाविदोवड़ा में सोमवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में चार बड़े विद्यालयों का सामूहिक रूप से मनाया गया। पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से स्पर्धा हुई। अध्यक्ष प्रधानाचार्य ललिता ने की। वहीं, कार्यक्रम में सहयोग गौरवकुमार सिंह तथा कुणाल वैष्णव ने किया। वहीं राजकीय किशनलाल गर्ग उमावि डूंगरपुर में हिन्दी दिवस समारोह हुआ। प्रधानाचार्य अशोक कुमार भट्ट ने हिन्दी की महत्ता बताते हुए अधिकाधिक उपयोग की अपील की। संचालन निशी चौबीसा ने किया। आभार प्रेरणा भट्ट ने माना। पीठ.राउमाविपीठ में प्रधानाचार्य राजेंद्रकुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। हिन्दी व्याख्याता कुमुदचंद्र द्विवेदी ने बताया कि हिन्दी दिवस पर निबंध स्पर्धा हुई। संचालन राजेंद्रसिंह चौहान ने किया। जोड़ हिंदी दिवस
सागवाड़ा. जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के बाद प्राचार्य केडी गोस्वामी ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिवशंकर सेन और राजेश पांडे ने हिंदी भाषा के समृद्ध इतिहास की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने काव्य पाठ किया। छात्र कपिल तेली ने हिंदी भाषा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक ने हिंदी पखवाड़ा 14 से 28 सितंबर तक मनाए जाने की जानकारी दी। आभार शालिनी निशा ने माना। सरस्वतीबाल विद्या मंदिर उप्रावि भासोरमें सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में संस्था प्रधान महेंद्रसिंह राणावत गणेशलाल उपाध्याय की उपस्थिति में निबंध सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निर्णायक मंडल के रमेश बुनकर संध्या सुथार द्वारा सामान्य ज्ञान परीक्षा में रोशनी पंचाल, प्रज्ञा सुथार साक्षी राणावत को विजेता घोषित किया गया। वहीं, लक्ष्मी दवे मांगीलाल सुथार के नेतृत्व में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कविता पाटीदार, विपुल डामोर पायल यादव को विजेता घोषित किया गया।
पूरे जिले के स्कूलों में उत्साह से मनाया हिन्दी दिवस
हिन्दीदिवस को लेकर पूरे जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में हिंदी दिवस को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। जिसमें स्कूलों के कई बच्चों ने शिरकत कर हिन्दी का मान बढ़ाया।
14 से 28 सितंबर मनाया जाएगा हिंदी पखवाड़ा
महाविद्यालय में हुई निबंध स्पर्धा
सीमलवाड़ा.कस्बे के शिवनारायण महाव