विधायक कटारा ने किया पौधरोपण
सागवाड़ा| कल्पतरूसंस्थान के सानिध्य में हरित भारत, हर्षित भारत अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक अनिता कटारा ने विधायक नगर जयपुर में पौधारोपण किया। कटारा ने इस अवसर पर पौधरोपण के साथ-साथ संरक्षण पर भी बल दिया। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन जैसे यादगार अवसर पर भी पौधरोपण करने पौधे को बड़ा होने तक उसका संरक्षण करने की सलाह दी। संस्थान के निदेशक द्वारा विधायक कटारा सिरोही विधायक ओटाराम देवासी को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर नयन कटारा भी मौजूद थे।