महिला की गोली मारकर हत्या
कंचनपुरथाना क्षेत्र के गांव खेरली में मंगलवार देर शाम 50 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को चारपाई पर पटक कर हत्यारा फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत एवं कंचनपुर थाना प्रभारी अजय मीणा मौके पर पहुंचे उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए बाड़ी अस्पताल भेजा। पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत ने बताया कि बुधवार सुबह खेरली के ग्रामीणों ने कंचनपुर थाना पुलिस को गांव की रामदुलारी प|ी महावीर ठाकुर उम्र 50 वर्ष का शव मकान के अंदर पड़े होने की सूचना दी।
पुलिस ने जाकर देखा तो मकान के कमरे में शव पड़ा हुआ था। मृतका की छाती पर गोली का निशान मिला है जिससे पता लगता है कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जाती है। शाम से लेकर रात भर महिला का शव कमरे के अंदर चारपाई पर पड़ा रहा। रात में पुलिस को सूचना देने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। दोपहर 12 घंटे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उपाधीक्षक ने बताया घटना स्थल पर मिले हालात के हिसाब से महिला की हत्या होने की पुष्टि होती है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व महिला का कोई भी परिजन घटना स्थल पर मौजूद नहीं मिला जिससे पुलिस का शक महिला की हत्या होने की ओर गहरा गया है।
मामले को मोड़ देने को लटकाया फंदा
हत्याके मामले को आत्म हत्या में बदलने के लिए हत्यारे द्वारा कमरे की छत पर कुंदे से साड़ी का फंदा लटकाकर रामदुलारी की हत्या को आत्म हत्या का मोड़ देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने जब गहनता से मृतका के शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण किया।
सैंपऊ. महिला से पूछताछ करते पुलिस अिधकारी।
मृतका की हत्या पर पुलिस की शक की सुई उसके पुत्र पर जा रही है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में मृतका के पुत्र द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने की बात निकल कर आई है। पुलिस को मौके से मिले 315 बोर के खाली कारतूस से भी इस बात की पुष्टि हो जाती है। थाना प्रभारी अजय सिंह मीणा ने बताया कि गोली छाती की तरफ से पीठ की और आर पार निकल गई।
बेटीने कराया मामला दर्ज
मृतकारामदुलारी की पुत्री रीमा प|ी पुष्पेंद्र निवासी ढकई जिला फिरोजाबाद ने कंचनपुर थाने पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मां की हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाने के एचएम जयप्रकाश ने बताया कि मृतका की दोनों पुत्रियां रीमा और सीमा को देकर ससुराल से गांव बुलाया गया
सैंपऊ. घटना के संबंध में ग्रामीणों से वार्ता करते पुलिस अिधकारी।