पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चोर की धुनाई

बाइक चोर की धुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक चोर की धुनाई

सैंपऊ. कस्बेस्थित भरतपुर रोड से मिस्त्री मार्केट से बाइक चुराकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई की एवं उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना शाम चार बजे की है। आरोपी विष्णु पुत्र श्रीधर गुर्जर निवासी कोलुआ मिस्त्री मार्केट से बाइक चुराकर भाग रहा था। उसने बाइक स्टार्ट कर खेतों की तरफ ले जा रहा था तभी रास्ता नहीं होने की वजह उसे लोगों ने चारों ओर से घेर लिया। इसी दौरान वह भागने लगा तो लोगों ने घेराबंदी करके उसे धरदबोचा। इसी बीच लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस आने से पहले उसकी जमकर धुनाई की बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से दो मास्टर चाबी बरामद की है। बाइक मनोज कुशवाह निवासी रजौरा खुर्द की बताई गई है।