भामाशाह शिविर में हंगामा
सैंपऊ. कूकरामाकरा ग्राम पंचायत में भामाशाह शिविर के दौरान शनिवार शाम को लोगों ने आधार कार्ड बनने में हो रही देरी को लेकर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
लाेगों का आरोप था कि कई दिनों से शिविर में रहे हैं, लेकिन अव्यवस्था के चलते उनके आधार कार्ड भामाशाह कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि शिविर में आधार कार्ड बनाने की 4 मशीनें उपलब्ध थीं। लेकिन दो मशीनों पर ऑपरेटर उपलब्ध नहीं होने के कारण आधार कार्ड बनाने का कार्य गति नहीं पकड पाया है। इसी बात को लेकर लोग भडक गए। उधर तहसीलदार ओमप्रकाश जैन ने बताया कि आधार कार्ड बनाने वाली केवल दो ही मशीनों पर ऑपरेटर की व्यवस्था होने से वहीं भामाशाह कार्ड बनाने वाली मशीनों पर सात ऑपरेटर लगे हुए हैं। भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए पहले आधार कार्ड बनवाना होता है। कार्ड बनवाने आए लोगों ने समस्या बताई थी। जल्द समस्या को समाधान किया जाएगा।