- Hindi News
- पुलिया निर्माण में देरी से रास्ता अवरूद्ध
पुलिया निर्माण में देरी से रास्ता अवरूद्ध
सैंपऊ. कस्बेके बसई नबाब मार्ग से गोदुपुरा झीलरा के लिए जाने वाले नहर के रास्ते को पुलिया निर्माण के लिए खोदे जाने से लोगाें को आवागमन में समस्या बढ गई है। ग्रामीण प्रकाश कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, गजेंद्र सिंह परमार, केदार सिंह आदि ने बताया कि नहर पर बनाई जाने वाली पुलिया के लिए आम रास्ते को खोद डाला है जबकि पुलिया निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। धीमी गति से चल रहे काम की वजह से लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड रहा है। रवी की बुवाई के लिए किसानों के साधन खेतों में नहीं पहुंचने के कारण खेतों की बुवाई समय पर नहीं हो पा रही है। वहीं आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्तों से आना-जाना पड रहा है।