पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायरिंग कर पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया अपहरण का आरोपी

फायरिंग कर पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया अपहरण का आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ. अपहरणके मामले में तीन वर्ष से फरार चल रहे आरोपी पप्पू उर्फ पोहप सिंह पुत्र महताब निवासी अब्दुलपुर को पुलिस ने शनिवार की शाम को कैथरी गांव से गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन जैसे ही पुलिस उसे लेकर आगे बढ़ी कि आरोपी के साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए उसे छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कंचनपुर थाना पुलिस एवं रिजर्व जाब्ते के साथ देर रात तक आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन किसी का कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में कंचनपुर थाने में कांस्टेबल प्रभु दयाल ने पांच जनों के विरूद्ध पुलिस पर फायरिंग करने एवं आरोपी को छुड़ा ले जाने का मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी अजय सिंह मीणा ने बताया कि शनिवार को शाम को सूचना मिली थी कि अपहरण के मामले में तीन वर्ष से फरार चल रहे आरोपी पप्पू कैंथरी स्थित अपने बहनोई रामकिशन के घर पर ठहरा हुआ है। इस सूचना पर थाने से कांस्टेबल प्रभु दयाल मुकेश कुमार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया था। इन्होंने मौके से आरोपी को पकड़ कर बाइक पर बैठा भी लिया था। लेकिन रास्ते में मझउआं गांव के पास पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए रामकिशन और उसके पुत्र धीरेंद्र, पिंटू के साथ आरोपी पप्पू के भाई प्रकाश और भतीजे बिपिन ने पुलिस कर्मियों की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस कर्मियों और आरोपियों के बीच काफी देर तक मारपीट भी हुई। आखिरकार आराेपी फायरिंग करते हुए पप्पू को छुड़ाने में कामयाब हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई हुई। यह कार्रवाई देर रात तक चली, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने सहित सहित अपहरण के आरोपी को छुड़ाकर ले जाने एवं पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया है।

यह है मामला

आरोपीपप्पू और उसके भाई बादशाह चौहान के खिलाफ कंचनपुर थाने में 13 नवंबर 2011 को गांव के विशाल पुत्र रघुवीर ने अपने पिता के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि खेत में बोरिंग पर सो रहे उसके बुजुर्ग पिता रघुवीर का आरोपियों ने अपहरण कर लिया है। बाद में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान बुजुर्ग को सरानीखेड़ा के पास एक गड्ढे से बरामद किया गया