- Hindi News
- बाबा जयगुरूदेव के अनुयाइयों ने निकाली बाइक रैली
बाबा जयगुरूदेव के अनुयाइयों ने निकाली बाइक रैली
सैंपऊ. कस्बेमें रविवार को बाबा जयगुरुदेव के अनुयाइयों ने मुख्य बाजार एवं तिराहे चौराहे से बाइक रैली निकाली। इसमें अनुयाइयों ने लोगों को शाकाहार एवं समाज के नैतिक पथ पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान हाथों में तख्तियां उठाए हुए बाबा जयगुरूदेव के भक्तों ने समाज को संदेश दिया कि मानव मात्र का धर्म है जीवों पर दया करना। अहिंसा परमो धरम के सिद्धांत पर चलने का आह्वान करते हुए सद्विचारों के साथ समाज में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए व्यक्ति को समाज की सेवा से भी जुड़ना चाहिए और शाकाहार अपनाकर शुद्ध विचारों को ग्रहण कर देश समाज की सेवा में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।