युवा महोत्सव मनाने का निर्णय
सैंपऊ. पालबघेल छात्र संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामभरत बघेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 अक्टूबर को द्वितीय युवा महोत्सव मनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान युवा महोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में प्रचार प्रसार कर जिले भर में बघेल समाज के युवाओं को कार्यक्रम से जोडने पर बल दिया गया। इस मौके पर छात्र संघ जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत बघेल ने समाज के युवाओं को संगठित करने के लिए इस तरह के आयोजनों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष नेत्रपाल बघेल, जिला संयोजक बिक्रम बघेल, राजेश बघेल, बाडी ब्लाॅक अध्यक्ष बबलू बघेल, अमित बघेल, योगेश बघेल, आदि मौजूद थे।