पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्री स्टैंड पर लगा हैंडपंप खराब

यात्री स्टैंड पर लगा हैंडपंप खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ. पंजीपुराके यात्री स्टैण्ड पर लगा हैण्डपंप पीएचईडी की लापरवाही से कई माह से खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में पेयजल किल्लत की समस्या बन गई है। ग्रामीण रमेश कोतवाल, सोनू सोलंकी, योगेश जादौन ने बताया कि यात्री स्टैण्ड पर लगे हैंडपंप को खराब हुए लंबा अरसा बीत चुका है। इस दौरान पीएचईडी एवं उपतहसील प्रशासन को दर्जनों बार शिकायत की गई है। रामदीन परमार ने बताया कि बस स्टैंड पर ठहरने वाले यात्री पानी के लिए परेशान इधर उधर मारे मारे फिरते हैं। इस दौरान कई बार तो पेयजल की तलाश के चक्कर में यात्रियों के साधन भी छूट जाते हैं। पीएचईडी की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों एवं दुकानदारों में आक्रोश है।

सैंपऊ. यात्री स्टैंण्ड पर कई माह से खराव पडा हैण्डपंप।