सम्मान समारोह 15 को
सैंपऊ. नवनिर्वाचितप्रधानों एवं सरपंचों एवं जिला परिषद सदस्यों का सम्मान समारोह गांव रतनपुर में आयोजित किया जाएगा। समाज सेवी बंटी परमार ने बताया कि हिन्द किसान संगठन द्वारा बसेड़ी पंचायत समिति के प्रधान एवं सरपंचों के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह जादौन, प्रधान राजाखेड़ा एवं सभी राजपूत समाज के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।