बधरैठा स्कूल से चोरी
सैंपऊ. कंचनपुरथाना क्षेत्र के गांव बधरैठा के सरकारी विद्यालय से शुक्रवार रात को चोरों ने ताला तोड़कर मिड डे मील का चावल और गेहूं समेत रिकार्ड चुरा लिया। पिछले दो माह में कंचन पुर थाना क्षेत्र की यह छठीं चोरी की वारदात है। ग्रामीण घूरेलाल शर्मा ने बताया कि गांव के सरकारी विद्यालय में बीती रात्रि को चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखा रिकार्ड एवं मिडडे मील का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना स्कूल खोलने आए शिक्षकों को कमरों के ताले टूटे हुए देखकर लगी। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जांच करने के लिए कंचनपुर थाने के एएसआई महेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। इस संबंध में स्कूल प्रशासन ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।