पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 केवी बिजली की लाइन टूटी, हादसा टला

11 केवी बिजली की लाइन टूटी, हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ. कस्बेके शिव मंदिर स्थित नौ देवी की बगीची में बीती रात्रि को पिदावली फीडर को गई 11 केवी बिजली लाईन के टूटने के कारण हादसा होते होते बचा। ग्रामीण रामस्वरूप गोस्वामी ने बताया कि विद्युत तार टूटने के कारण बगीची के कई पेड़ों में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि को लाईन चालू रहने के कारण बगीची में सुबह तक करंट दौड़ता रहा। गनीमत रही कि हादसा दिन में नहीं हुआ। नहीं तो यहां संचालित निजी स्कूल के बच्चे हादसे के शिकार हो सकते थे। बगीची मालिक महंत रामभरोसी पुरी ने बताया कि उनके द्वारा बगीची के ऊपर से लाईन को अन्यत्र शिफट करने के लिए ज्ञापन दिए जा चुके है लेकिन डिस्कॉम अधिकारियों द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। पूर्व में भी कस्बे में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद िबजली नगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।