भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़
सैंपऊ. नुनहेराग्राम पंचायत में आयोजित भामाशाह शिविर के अंतिम दिन ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। तहसीलदार ओमप्रकाश जैन ने बताया कि पांच दिन से आयोजित भामाशाह शिविर में भामाशाह नामांकन समेत आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, राशन कार्ड दुरूस्तीकरण, पेंशन सत्यापन आदि के करीब पांच हजार कार्य निपटाए गए। विकास अधिकारी रामबोल सिंह ने बताया कि शिविर में भामाशाह नामांकन दो हजार 596, आधार कार्ड एक हजार 447, बैंक अकाउंट 963 बनाए गए है। इस दौरान पेंशन सत्यापन के 79 प्रकरण सहित राशन कार्डों में दुरूस्तीकरण के 200 मामलों का निस्तारण किया गया।