- Hindi News
- विवाहिता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
विवाहिता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
सैंपऊ. कौलारीथाना क्षेत्र के गांव निधैरा खुर्द में एक सप्ताह पूर्व ससुराली जनों द्वारा दहेज के लिए नवविवाहिता की जलाकर हत्या करने के मामले में मृतका के पीहर पक्ष के लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है। कंचनपुर निवासी मृतका पिंकी के पिता राजवीर गौड ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी में की जा रही देरी को लेकर मामले में ढिलाई बरतने एवं मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी से कतरा रही है। यिद शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे परिवार समेत कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पति सुनील, सास, ससुर और ननद ने पिंकी को दहेज के लिए मारपीट करके बाद में जिंदा जला दिया था।