अवैध शराब प्रकरण में फरार आरोपी पकड़ा
अवैध शराब प्रकरण में फरार आरोपी पकड़ा
सैंपऊ.कंचनपुरथाना पुलिस ने अवैध शराब के प्रकरण में फरार चल रहे परीक्षित पुत्र हाकिम सिंह निवासी पिदावली को पकड़ा है। थाना प्रभारी अजयसिंह मीणा ने बताया कि 13 सितंबर को लालौनी रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक को जब्त किया था, जिसमें रखे शराब के 170 पव्वे बरामद किए थे, लेकिन आरोपी परीक्षित बाइक को छोड़ कर भाग गया। जिसे बुधवार को पकड़ लिया गया।