गढ़ीसुक्खा स्कूल से पोषाहार चोरी
कंचनपुरथाना क्षेत्र के गांव गढ़ीसुक्खा के स्कूल से बीती रात को चोर पोषाहार चोरी कर ले गए। सुबह स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक और स्टाफ ने कमरे का ताला टूटा देखा तो उन्हें चोरी का पता चला। प्रधानाध्यापक ने सरपंच और ग्रामीणों को चोरी की सूचना दी। ग्रामीणों ने मामले पर रोष जताया और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया।
प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह परमार ने बताया कि सोमवार राम को चोर विद्यालय के स्टाफ रूम के दरवाजे को तोड़कर अंदर रखे तीन चार कट्टे पोषाहार चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना ग्राम पंचायत सरपंच और कंचनपुर पुलिस को दे दी है।