सैंपऊ की सरपंच ने संभाला पदभार
सैंपऊ | ग्रापंकी नवनिर्वाचित सरपंच स्नेहलता परमार ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया। पंडित योगेश शास्त्री ने पूजा कराकर सरपंच का ग्राम पंचायत भवन में प्रवेश कराया। इस मौके पर नहर अध्यक्ष रामबीर सिंह परमार और सरपंच स्नेहलता परमार ने फीता काटकर ग्राम पंचायत भवन के अंदर प्रवेश किया। सरपंच स्नेहलता परमार ने कहा कि ग्रापं की जनता से चुनाव में मिले आशीर्वाद का कर्ज पंचायत में विकास कराकर उतारने का प्रयास किया जाएगा। नहर अध्यक्ष रामबीर सिंह परमार ने कहा कि ग्राम पंचायत का कार्य आमजन से जुड़ी समस्याओं पर नजर रखना और उनका समय पर निराकरण कराना है। इस मौके पर सचिव राघव परमार, सहायक सचिव केदार कुशवाह, उपसरपंच शिवशंकर गर्ग, अजमत खां, हरेंद्र परमार, रामहेत सिंह, राजबीर सिंह, वार्ड पंच रमजानी खां, भूरा खां, शिवराज सिंह, राजेंद्र कुशवाह, पप्पू जाटव, पप्पू परमार, बहादुर कुशवाह, शिवचरन कुशवाह, राम भरोसी परमार, अनिल परमार, सुरेश पटेल आदि मौजूद थे।
वाहनस्टैण्ड का हुआ ठेका
ग्रामपंचायत ने ऐतिहासिक शिवमंदिर पर लगने वाले लक्खी मेले की व्यवस्थाओं के लिए बुलाई बैठक में वाहन स्टैंड के ठेके के लिए ठेकेदार आमंत्रित कर बोली लगवाई। जिसमें वाहन स्टैण्ड के लिए पहली बोली केशो पुत्र देवी खां के नाम पर जाकर छूटी। ग्रापं ने 46,500 रुपए में वाहन स्टैंड का ठेका केशो को दिया है।
सैंपऊ. कार्यालय का फीता काटते हुए।