पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में नामांकन को उमड़ी भीड़

शिविर में नामांकन को उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत मढा कांकौली में आयोजित भामाशाह शिविर के पहले दिन ही मंगलवार को ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई। शिविर स्थल पर मेले जैसा माहौल रहा।

तहसीलदार ओमप्रकाश जैन ने बताया कि मंगलवार को आयोजित शिविर में भामाशाह नामांकन समेत आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, राशन कार्ड दुरूस्तीकरण, पेंशन सत्यापन आदि के करीब एक हजार कार्य निपटाए गए। विकास अधिकारी रामबोल सिंह ने बताया कि शिविर में भामाशाह नामांकन 664, भामाशाह कार्ड 180, आधार कार्ड 245, बैंक अकाउंट 86, पेंशन सत्यापन के 9 , राशन कार्ड 17, 11 विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।

कार्यक्रम का संचालन गिरदावर सत्यप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर सरपंच हाॅली सिंह परमार, सचिव जितेंद्र चाहर, पटवारी पूजा परमार, समेत आदि कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर के दौरान भीड़ का उत्साह देखने लायक था।

सैंपऊ. भामाशाह शिविर में मौजूद ग्रामीण और अिधकारीगण।