पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति से कामकाज बाधित

तहसील कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति से कामकाज बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसईनवाब. कस्बाके उपतहसील कार्यालय में दस दिन से नायब तहसीलदार चिंरजी लाल कोली के अनुपस्थित चलने से कामकाज ठप पड़ा हुआ है। कार्यालय में लोगों के पंजीयन, जमाबंदी, नकल, प्रमाणपत्र, सहित पेंशनरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कार्यालय कर्मचारियों से पूछने पर बताया जाता है कि नायब तहसीलदार दस दिन से बिना सूचना के ही नदारद चल रहे हैं। साथ ही कई दिन से नायब तहसीलदार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया है। मगर उनका फोन स्विच आॅफ होने पर असमंजस की स्थिति हो गई है। उप तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार चिरंजी लाल कोली की रहस्यमय तरीके से गायब होने की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। कार्यालय से बिना सूचना एवं बिना अवकाश के नदारद रहने पर सैंपऊ एसडीएम चेतन चौहान ने 9 सितंबर को उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण भी किया परन्तु एसडीएम ने भी दस दिन से नदारद नायब तहसीलदार के बारे मे कर्मचारियों को कोई सूचना नहीं दी एेसी स्थिति में उप तहसील कार्यालय में बिना नायब तहसीलदार के कोई भी काम लोगों के नहीं हो पा रहे हैं। खासकर पंजीयन कराने वाले प्रमाण पत्र बनवाने वाले तथा पेंशन फार्म वाले लोग कार्यालय के रोजाना चक्कर लगा कर लौट रहे हैं। ग्रामीणों ने इस बारे में जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम से इस परिस्थिति से निजात दिलाने की मांग की है।