पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक का शव दफनाने की सूचना पर पुलिस की कवायद

युवक का शव दफनाने की सूचना पर पुलिस की कवायद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंचनपुरथाना इलाके के गांव मझउआ में शनिवार को एक युवक के शव को खेत में दफनाने की सूचना पर पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो मामला एकदम अलग निकला। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक संजू पुत्र भंवरलाल ठाकुर उम्र 35 वर्ष सुबह 6 बजे फसल में पानी देने के लिए गया था। दोपहर को फसल की सिंचाई करते समय मिरगी का दौरा गया और अचानक वह मुंह के बल पानी से भरे गड्डे में गिर पड़ा। अकेला होने के कारण संजू काफी देर तक गड्डे में ही पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को काफी देर तक संजू दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने खेत में तलाश की। जिसमें संजू उन्हें मुंह के बल गड्डे में पड़ा नजर आया। जिसे बाहर निकाला तो मुंह और नाक के अंदर मिट्टी भरी हुई थी। जिससे श्वांस थमने से संजू की मौत हो गई। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने कंचनपुर थाना पुलिस को खेत के अंदर युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस के जवानों के साथ जपावली चौकी प्रभारी नवल सिंह मीणा ने मौके पर पहुंकर मामले की जांच पड़ताल की तो परिजनों ने घटना की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। वही परिजनों के द्वारा मामले के संबंध में किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।

वहीं बेटे की मौत की सूचना पर जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ था तो वहीं दूसरी ओर गांव में मृतक के घर पर जैसे ही पुलिस जाप्ता पहुंचा तो परिजन सकते में गए। पुलिस ने परिजनों को युवक की संदिग्ध हालत में मौत और गुपचुप तरीके से शव का दाह संस्कार किए जाने को लेकर पूछताछ की तो परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना झूठी है। उन्होंने बताया कि सोनू को मिरगी के दौरे आते थे और उसकी मौत खेत में सिंचाई के दौरान दौरा आने से हुई है। मृतक की मां खेत पर बेटे के लिए खाना लेकर गई तो सोनू खेत पर दिखाई नहीं दिया। बोरिंग से खेत में पानी चलता और पु़त्र को नहीं पाकर मां चिंतित हुई तो उसने अन्य परिवारीजनों को सूचना देकर पता किया तो बेटे का शव गेंहू की क्यारियों के बीच गड्डे में मुंह के बल पड़ा मिला। मौत की सूचना पर देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक की मां और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

^मर्डरकी सूचना पर शनिवार दोपहर गांव मझउआ में पुलिस जाप्ता लेकर पहुंचे थे। जांच में युवक को मिरगी दौरा आने की बात सामने आई है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।

नवलसिंह मीणा, चौकी प्रभारी जपावली।

सैंपऊ. मृतक के घर जानकारी जुटाते पुलिसकर्मी।

खबरें और भी हैं...