पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां ही बच्चे को बनाती है संस्कारवान

मां ही बच्चे को बनाती है संस्कारवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देर रात यूपी पुलिस ने दी सौंहा गांव में दबिश

कन्यागुरुकुल खेरली की बहन विदुशी ख्याती शर्मा ने कहा कि एक हजार पिता मिलकर भी बच्चे को संस्कारवान नहीं बना सकते हैं। अगर चाहे तो एक मां ही बच्चे को संस्कारवान बना सकती हैं। आज भी माताएं शकुंतला कौशल्या तथा देवकी बनकर भरत, राम कृष्ण को जन्म दे सकती हैं।

स्थानीय अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में चल रहे संगीतमय वैदिक प्रवचन के दूसरे दिन रविवार को ख्याति ने कहा कि आज परिवार, समाज देष में तनाव बढ रहा है। इस सबके लिए हम जिम्मेदार हैं। लोग गुरुकुल की शिक्षा को पीछे छोडकर पाश्चात्य शिक्षा को ग्रहण कर रहे हैं। बच्चे राष्ट्र भक्ति समाज सेवा की भक्ति गुरुकुल में ही ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा ग्रहण करने से ही बच्चों का भविष्य उज्जवल नहीं हो सकता, इसके लिए कहा गया है कि पांच वर्ष तक उसकी गुरू माता होती है और 8 वर्ष तक पिता। मगर आज मात-पिता ने अपने कर्तव्यों से मुंह मोड लिया है। जब तक बच्चों में वेद शास्त्रों का ज्ञान नहीं होगा तब तक उनका जीवन अंधकारमय है। बहन ख्याति ने कहा कि शादी विवाह में अपने विवाह योग्य पुत्र पुत्रियों को विवाह तभी किया जाए, जब गुण, कर्म, स्वभाव तीनों समान मिल जाएं।

उन्होंने कहा कि देश में बढ रही अस्थिरता को रोकने के लिए यज्ञ, हवन ही एक मात्र साधन है। पहले युग में प्रतिदिन हर घर में यज्ञ, हवन होते थे। मगर आज लोग यज्ञ, हवन से दूर होते जा रहे हैं। कार्यक्रम में कन्या गुरूकुल की बहन प्रियंका शास्त्री, स्वामी कैवल्यानन्द सरस्वती, सच्चिदानन्द शास्त्री ने भी प्रवचन दिए। संचालन प्रताप मुनि वानप्रस्थी ने किया।

बाड़ी. वैदिक प्रवचन कार्यक्रम में मौजूद लोग।

यह है मामला

एएसआईराकेश गिरी ने बताया कि 29 मई 2014 को जगनेर थाना क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने गूका नगला निवासी लाखन पुत्र भवानी सिंह से ट्रैक्टर ट्राॅली को लूटा था। आरोपी चालक को खेतों में बंधक बनाकर पटक गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर वारदात में शामिल छह आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों से ट्राॅली की बरामदगी के बाद इलाके की नहर पर लावारिश हालत में पुलिस ने ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मामले का निस्तारण अटका हुआ है।