- Hindi News
- संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ में उमड़े श्रद्धालु
संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ में उमड़े श्रद्धालु
कस्बेके बाडी रोड पर हनुमान सेवा समिति की ओर से संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब दो सौ से अधिक लोगों ने पाठ में सामूहिक रूप से हिस्सा लिया। आयोजक मानसिंह परमार, गोपाल कुशवाह ने बताया कि शनिवार शाम को बाडी मार्ग स्थित मार्केट में सुंदर काण्ड के 200 पाठों का सामूहिक रूप से गायन हुआ।
संयोजक आचार्य योगेश शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को संगीतमय सुंदर काण्ड पाठों का आयोजन मण्डल की अोर से किया गया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तबलावादक नीरज शर्मा ने ढोलक पर संगत की। इस अवसर पर कोक सिंह परिहार, नहर अध्यक्ष रामबीर सिंह परमार, हरीसिंह परमार, रामबावू कुशवाह, श्रीकृष्णा परमार, रमेश परमार, मानसिंह परमार, हरिओम पाराशर, रवि शर्मा, अमित मरैया, रामनाथ वियोगी, कृष्णा सोनी, शिवकुमार बाबू, मुन्ना बंसल, जितेंद्र अध्यापक, नरेश चैंपा, ओमी जाटव, ओमप्रकाश अध्यापक, राकेश तिवारी, ओमप्रकाश परमार आदि मौजूद थे।
सैंपऊ. संगीतमय सुंदरकाण्ड में मौजूद श्रद्धालु