पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय के लिए आवंटित जमीन से हटाया अतिक्रमण

विद्यालय के लिए आवंटित जमीन से हटाया अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडके गांव करीमपुर का पुरा में शुक्रवार को जिला कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ओमप्रकाश जैन ने संस्कृत स्कूल के लिए आवंटित जमीन से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमियों ने तहसीलदार से उलझने की कोशिश की। तहसीलदार ने उन्हें रोकने के लिए सैंपऊ थाने से अतिरिक्त जाब्ता मंगाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले दिनों पटवारी ने उनसे कुछ ही जमीन खाली करने को कहा था। अब प्रशासन डंडे के बल पर पूरी जमीन को खाली कराना चाह रहा है। यहां तक कि उनके पशुओं के खनौटे और भूसे से भरे कूपों को भी तोड़ दिया गया। इस दौरान अतिक्रमियों ने तहसीलदार को जमीन संबंधी कागजात प्रस्तुत किए, लेकिन तहसीलदार ने साफ तौर पर कहा कि 11 बिस्वा जमीन पर उनका कब्जा है। जिससे वह यदि खाली नहीं करते हैं तो बलपूर्वक खाली कराया जाएगा। अतिक्रमियों ने स्कूल को आवंटित भूमि पर दो चबूतरों का रातोरात निर्माण करा दिया। इन चबूतरों पर देवी माता की छोटी सी प्रतिमा भी रखवा दी। गिरदावर जगदीश त्यागी ने बताया कि स्कूल को आवंटित सिवायचक जमीन पर अतिक्रमी रोशन, पूरन, रामेश्वर आदि ने अवैध निर्माण कर लिए थे। इस संबंध में करीमपुर ग्राम पंचायत पर आयोजित रात्रि चौपाल में स्कूल प्रशासन ने जिला कलेक्टर को शिकायत दी थी।

सैंपऊ . करीमपुर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी