पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमआरएस की बैठक में व्यवस्थाओं पर की चर्चा

एमआरएस की बैठक में व्यवस्थाओं पर की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप स्वास्थ्य केन्द्र पर ताला, नहीं हो रहे प्रसव

मेडिकलरिलीफ सोसायटी की बैठक बुधवार को एसडीएम चेतन चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से चल रही जननी सुरक्षा योजना, निशुल्क दवा वितरण योजना आदि का मरीजों को पूरा लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीएचसी पर अनुपयोगी पड़े जनरेटर को उपयोग में लाने के लिए जनरेटर के लिए केरोसिन की व्यवस्था कराकर मरीजों को राहत प्रदान करने पर चर्चा की गई।

बैठक में रिलीफ सोसायटी सदस्य हरिसिंह परमार ने कहा कि मरीजों से सुविधाओं के नाम पर जो शुल्क लिया जा रहा है, उसका सदुपयोग होता है तो सीएचसी पर व्याप्त अव्यवस्थाएं सुधर सकती हैं। बैठक में सदस्यों ने लेबर रूम के सामने टीनशेड डलवाने, फटे हुए गद्दे बैडशीट बदलवाने, फर्नीचर की मरम्मत के साथ लेबर रूम और प्रसुति वार्ड में ऑयल पेंट कराने के प्रस्ताव लिए गए। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ गिर्राज शर्मा, सोसायटी सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेशपाल सिंह परमार, शिवराम मित्तल, कंपाउंडर शिवकुमार शर्मा, सतीश शर्मा, सज्जनबाबू तिवारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजसिंह परमार आदि मौजूद रहे।

सैंपऊ. मेडिकलरिलीफ सोसायटी की बैठक में मौजूद एसडीएम सोसायटी सदस्य।