पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोथी के नगला में पटि्टयां गिरी, हादसा टला

पोथी के नगला में पटि्टयां गिरी, हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसईनवाब. सैंपऊथाना क्षेत्र के गांव पोथी का नगला में मंगलवार सुबह एक मकान की करीब आठ-नौ पट्टी एक के बाद एक गिरती चली गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव पोथी का नगला के बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह जब वह आटा चक्की चला रहा था तो इस दरम्यान अचानक बिजली चली जाने के कारण परिवार के सभी लोग मकान के आगे बने बरामदे में बैठ गए थे। इसी दौरान अचानक मकान की आठ-नौ पटि्टयां भरभराकर गिर पड़ी। पटिटयां गिरने से घरेलू सामान सहित बाइक, टीवी, पंखा, कपड़े, अनाज एवं आटा चक्की आदि दबकर नष्ट हो गई है। सूचना मिलते ही हल्का पटवारी गोपी चंद ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया।

बसईनवाब. मकान की पटि्टयां िगरने के बाद पड़ा मलबा।