पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर हमले के दो आरोपी जेल भेजे

पुलिस पर हमले के दो आरोपी जेल भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ. नाकाबंदीतोडकर भागे ट्रक को पकडने गए चौकी प्रभारी रूप सिंह धावई और पुलिस पार्टी पर हमला करने के दो आरोपियों को कंचनुपर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार राजेश पुत्र नबाव सिंह और सतेंद्र पुत्र अजमेर सिंह गुर्जर निवासी बेनपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात्रि को बसेडी से नाकाबंदी तोडकर भागे ट्रक का पीछा करने के दौरान पुलिस पर ट्रक चालक बंटी और बनवारी के साथियों और परिजनों ने पथराव कर हमला बोल दिया। हमले में चौकी प्रभारी समेत बाडी कोतवाली में तैनात हैड कांस्टेबिल और निजी वाहन के चालक को चोट पहुंची थी।