मृतका के पति के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज
सैंपऊ | सैंपऊथाना क्षेत्र के गांव जगरियापुरा में विवाहता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने बहन के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि मृतका मुन्नेश के भाई महेश कुशवाह निवासी बूटा का नगला ने रिपोर्ट दी है कि बहन मुन्नेश का पति नरेश आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। यह बात बहन ने उसे कई बार बताई। रविवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और नरेश ने मुन्नेश की हत्या कर दी और फरार हो गया। बता दें कि सोमवार सुबह घर में ही मुन्नेश का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। उसकी बच्ची की रोने की आवास सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई थी।