पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आग से तीन छप्परपोश जले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ | थानाइलाके के गांव सेवापुरा में शुक्रवार शाम को बिजली के तारों से निकली चिंगारी के चलते तीन छप्परपोश कच्चे मकानों में आग लग गई।

इसमें पीड़ित परिवारों का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित एक ही पिता के पुत्र बताए जाते हैं। ग्रामीणों के द्वारा आग पर धूल-मिट्‌टी एवं पानी फेंककर भारी मशक्कत करके काबू पा लिया। जानकारी देते हुए सरपंच राधेश्याम कुशवाह ने बताया कि नुनहेरा ग्राम पंचायत के गांव सेवापुरा में शुक्रवार शाम पांच बजे बिजली के तारों में अचानक हुए फॉल्ट से निकली चिंगारी विजय सिंह के छप्पर पर जा पड़ी। थोड़ी ही देर में छप्पर से आग की लौ निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विजय सिंह के छोटे भाई भूरी सिंह कुशवाह के छप्परपोश घर को चपेट में ले लिया। आग लगने की खबर लगते ही गांव में अचानक भगदड़ मच गई। ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए एकत्रित हो पाते, तब तक छप्परपोश घरों के अंदर रखा अनाज, कपड़े, चारपाई आदि घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

पड़ोस में रहने वाले लाखन कुशवाह का भी एक छप्पर आग की चपेट में गया। सरपंच राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने हल्का पटवारी को सूचना देकर पीड़ितों के हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...