पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालासर में आने लगे श्रद्धालु

सालासर में आने लगे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रा शुरू होने के साथ सालासर में भी बालाजी के भक्तों की भीड़ होने लगी है।

सीकर-सालासर, सुजानगढ़, रतनगढ़ चूरू की ओर से आते श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे नजर आते हैं।

यहां आश्विन पूर्णिमा के मेले को लेकर हनुमान सेवा समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष विजयकुमार पुजारी के अनुसार भक्तों के आने का क्रम पूर्णिमा तक चलेगा। दशहरा से लेकर पूर्णिमा तक मेला लगा रहेगा।

शनिवार को बालाजी के दर्शनों की लिए मंदिर में काफी भीड़ रही। सुबह 3.30 बजे ही पट खोल दिए गए थे। दोपहर तीन बजे तक 40 हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने बालाजी के धोक लगाई। लाल ध्वजा लिए श्रद्धालु बालाजी का जयकारा लगाते हुए मंदिर में दर्शनों के लिए बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं।

सालासर मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़।