सालासर| भारतकी एकता अखंडता एवं भारत को विश्व में महाशक्ति बनाने की कामना से जोधपुर ब्रह्मधाम के तत्वावधान में सालासर बालाजी धाम में महायज्ञ होगा। 13 फरवरी को होने वाले 108 कुंडीय श्रीविष्णु महायज्ञ से पहले यहां भागवत कथा शुरू हुई। पं. मोहनलाल गर्ग ने भागवत में प्रवचन किए।