गागड़वास की टीम कबड्डी चैंपियन बनी
सालासर बालाजी खेल मैदान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार देर शाम बिजली की दूधिया रोशनी में खेला गया।
आयोजन समिति के प्रवक्ता श्रीराम प्रजापत ने बताया कि फाइनल मुकाबला खूड़ी गागड़वास के बीच खेला गया। जिसमें गागड़वास ने खूड़ी की टीम को 30 पोइंट से हराकर ट्राफी पर गागड़वास ने कब्जा कर लिया।
मैच के बाद पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुरजाराम ढ़ाका ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है और खेल हमें प्रेम भाईचारा सिखाता है। विशिष्ट अतिथि महेंद्र ढुकिया, केदारसिंह शेखावत, सुनील सोनी, निकेश पुजारी एवं ईश्वर प्रजापत थे। अतिथियों ने विजेता टीम गागड़वास को 11 हजार रुपये नगद ट्राफी प्रदान की। उपविजेता टीम खूड़ी को 5 हजार एक सौ रुपया नगद एवं ट्राॅफी प्रदान की। प्रतियोगिता का बेस्ट रेडर योगानंद बेस्ट कैचर सचिन गागड़वास को घोषित किया गया। इस अवसर पर मैच रैफरी शिशुपालसिंह एवं बलवानसिंह को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन राजकुमार शर्मा चारियां एवं अरविंद सारण ने किया।
सालासर. विजेताटीम को ट्राॅफी प्रदान करते हुए अतिथि।