- Hindi News
- पूरा मेला होगा सीसीटीवी कैमरों की नजरों में
पूरा मेला होगा सीसीटीवी कैमरों की नजरों में
सीकर चूरू डिपो चलाएगा अतिरिक्त बसें
सालासर का मेला सीसीटीवी कैमरों की नजरों में रहेगा। मंदिर परिसर के बाहर मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले कैमरों के प्वाइंट के बारे में पुलिस हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी एक-दो दिन में फैसला कर लेंगे। कैमरों की व्यवस्था हनुमान सेवा समिति की ओर से करवाई जाएगी।
यह निर्णय शनिवार को आश्विन पूर्णिमा को सालासर में भरने वाले मेले की व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में लिया। अध्यक्षता कलेक्टर एचएस मीना ने की। सालासर में दशहरा से लेकर पूर्णिमा (4 से 8 अक्टूबर) तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती हैं। बैठक में सुजानगढ़ के एएसपी महेंद्र हिंगोनिया ने अंजनी माता मंदिर रोड से लेकर सुजानगढ़ सर्किल तक अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पहले से ही कैमरे लगे है, बाहर मेला क्षेत्र में कैमरे लगाने से किसी भी घटना या दुर्घटना पर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। सुझाव को कलेक्टर हनुमान सेवा समिति ने मान लिया।
पेटपळानिया आने वालों पर पाबंदी
मेलेमें व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट पळानिया मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। ऐसे भक्तों के साथ ढोल बजाते हुए अन्य श्रद्धालु भी आते हैं जिससे व्यवस्था बिगड़ती है।
बैठक में एसपी राहुल कोटोकी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सादा वर्दी में जवानों को तैनात किया जाएगा, इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होंगी।
सादा वर्दी में जवान रहेंगे तैनात
मेले के दौरान सीकर चूरू डिपो की ओर से अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएगी। श्रीहनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार पुजारी ने मेले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में एडीएम राजेंद्र कविया, एसडीएम फतेह मोहम्मद खान, डीएसपी हेमाराम चौधरी, श्रीहनुमान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद पुजारी, धनराज पुजारी, देवकीनंदन पुजारी, भीकमचंद पुजारी, रविशंकर पुजारी, मनोज पुजारी यशोदानंदन पुजारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सालासर में मेले की व्यवस्थाओं संबंधी बैठक लेते कलेक्टर अन्य अधिकारी।