57 मण आटे का हलवा बनेगा
सालासर. सालासरबालाजी धाम में रविवार को भक्त शिरोमणि संत मोहनदास का श्राद्ध होगा। मंदिर प्रबंध कमेटी के मांगीलाल पुजारी ने बताया कि रविवार को मोहनचौक में सालासर आए श्रद्धालुओं को श्राद्ध का प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्राद्ध के लिए हलवा शनिवार सुबह ही बनाना शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में 57 मण आटे का हलवा बनाने में कारीगर लगे हुए हैं। मोहनदास के श्राद्ध में सेवा करने के लिए प्रसाद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
सालासर. श्राद्ध से पूर्व सजा संत मोहनदास का समाधि स्थल।