पैदल यात्रियों के लिए भंडारा शुरू
तारानगर| आशापूर्णहनुमान मंदिर में गुरुवार को सालासर के पैदल यात्रियों की सेवार्थ भंडारा लगाया गया। रामजीलाल सांखोिलया की स्मृति में लगाए गए भंडारे का शुभारंभ योगी आसन महंत भगवानदास ने किया। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। भंडारे में पैदल यात्रियों के लिए चाय, नाश्ते, भोजन दवा की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
पड़िहारा|नवयुवकमंडल की ओर से गुरुवार से पूर्णिमा तक चलने वाले सालासर पैदल यात्रियों की सेवार्थ निशुल्क शिविर का शुभारंभ गांधी चौक में हुआ। पंडित विकास जोशी के आचार्यत्व में मुख्य यजमान चंपालाल प्रजापत ने पूजा-अर्चना की। शिविर में यात्रियों को निशुल्क अल्पाहार, चिकित्सा एवं रात्रि विश्राम की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
पड़िहारा. पूजा कर शिविर का शुभारंभ करते अतिथि।
तारानगर. श्रीआशापूर्णहनुमान मंदिर में भंडारे के शुभारंभ पर पूजन करते महंत भगवान दास पूर्व पालिकाध्यक्ष मदनमोहन शर्मा।