पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य न्यायाधीश लोढ़ा सालासर पहुंचे

मुख्य न्यायाधीश लोढ़ा सालासर पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने भी दर्शन किए

भारत के मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा शनिवार को रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे सालासर पहुंचे। सालासर सावरथिया सेवा सदन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति सुनील अम्बुवानी ने गुलदस्ता भेंट किया। लोढ़ा का चूरू जिला कलेक्टर एचएस मीणा, एसपी राहुल कोटाेकी, डीजे चूरू सहित अनेक लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर लोढ़ा एवं अम्बुवानी का स्वागत किया। सालासर पुजारी परिवार की अोर से रविशंकर पुजारी एवं मनोज पुजारी ने सेवा सदन में गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों के न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित थे। रात्रि को लगभग 9.45 बजे मुख्य न्यायाधीश ने बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। न्यायाधीश लोढ़ा सुबह 5 बजे आरती में शामिल होंगे। उसके बाद वे बहरोड़ के लिए रवाना होंगे।

सालासर. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश लोढ़ा कलेक्टर अन्य से बातचीत करते हुए।