- Hindi News
- रोड पर आया गंदा पानी लोगों ने जताया आक्रोश
रोड पर आया गंदा पानी लोगों ने जताया आक्रोश
पंखासर्किल से सुभाष चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर सोमवार शाम जमा हुए गंदे पानी को लेकर आसपास के दुकानदारों, लोगों आटो चालकों ने आक्रोश व्यक्त किया।
आक्रोशित लोगों ने रास्ते को ब्लाॅक कर कुछ समय के लिए जाम लगाया। लोगों ने बताया कि इस रास्ते पर पानी जमा होने के कारण जगह जगह से सड़क भी टूट चुकी है और बड़े बड़े खडडे बन गए है। इन खडडों के कारण आए दिन छुटपुट हादसे होते रहते है। निकासी के अभाव में रोड पर पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इन दिनों सालासर जाने वाले पदयात्री भी इसी रास्ते से निकलते है, ऐसे में उनको भी परेशानी हो रही है। सोमवार शाम को रोड पर आए गंदे पानी को लेकर जावेद खान के नेतृत्व में इमरान खान, चंपालाल, सत्यनारायण सैनी, विनोद नाई, असलम खान, फारुख, सुभाष सैनी आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर नगर परिषद के सभापति को कई बार अवगत करवाने के बाद भी समाधान नहीं किया गया। दूसरी ओर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मो. हुसैन निर्बाण ने बताया कि मुख्य रास्ते पर इस प्रकार की स्थिति से होने वाली परेशानी को देखते हुए शीघ्र ही समस्या का समाधान होना चाहिए।
चूरू. समस्या का समाधान नहीं होने पर आक्रोश वक्त करते लोग।
चूरू. पंखा सर्किल के पास रोड पर जमा गंदा पानी।