32 पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मानित
बेहतर काम से ही बढ़ेगी पुलिस की साख
एसपीराहुल कोटोकी ने कहा कि बेहतर कार्य प्रणाली से ही पुलिस की साख बढ़ेगी और कानून व्यवस्था बनाने में सफलता मिलेगी।
वे मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में हुई क्राइम मीटिंग में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में हुई नकबजनी जैसी कई वारदातों का खुलासा हुआ है, लेकिन इस पर प्रभावी रूप से अंकुश अभी तक नहीं लग पाया है। जिले में नकबजनी, चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। आगे कई त्योंहार भी है, ऐसे में सभी डीएसपी और एसएचओ अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर अभी से प्लानिंग बना लें। बैठक में मुख्यालय एसपी के निर्देश पर चलाए जाने वाले अभियानों में अधिकाधिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। थानाधिकारियों को अधीनस्थ स्टाफ का सुपरविजन कर उन्हें काम के लिए प्रेरित करने पर भी बल दिया गया।
इसी क्रम में जिले में अवैध शराब, अवैध हथियार की जब्ती, अस्थाई डेरो में रहने गली मोहल्लों में घूम घूमकर सामान बेचने वाले संदिग्ध लोगों पर आमजन के सहयोग से नजर रखने, फरार अपराधियो की धरपकड़ बीट कांस्टेबल को टारगेट देकर काम करवाने, शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार, इस महीने के अंत तक पैंडिंग अभियोगो का अनुसंधान कर निस्तारण करने, भामाशाह कार्ड को लेकर लगने वाले शिविरों में आवश्यकतानुसार पुलिस व्यवस्था करने और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ पासा एक्ट में करने के निर्देश दिए गए। बैठक में चूरू एएसपी राजकुमार चौधरी, सुजानगढ़ एएसपी महेंद्र हिगोंनिया सहित जिले के डीएसपी एसएचओ उपस्थित थे।
चूरू. पुलिसलाइन के सभागार में क्राइम मीटिंग में बोलते एसपी राहुल कोटोकी।
चूरू. बेहतरकाम के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारी।